सामाजिक अनुसंधान के चरण क्या हैं ?

  • Post category:Social Work
  • Reading time:9 mins read
  • Post author:
  • Post last modified:अक्टूबर 3, 2022

प्रस्तावना  :-

अनुसंधान की सम्पूर्ण प्रक्रिया अनेक कदमो से गुजरती है, इन्हें सामाजिक अनुसंधान के चरण जाता है | एक चरण से दूसरे चरण में प्रवेश करते हुए अध्ययन को आगे बढ़ाया जाता है।

सामाजिक अनुसंधान में कितने चरण होते हैं, इस पर विद्वानों में एक राय नहीं है। इस प्रकार, अनुसंधान में चरणों का नामकरण भी विद्वानों ने अलग-अलग प्रकार से किया है। अनुसंधान के बीच के कुछ चरण आगे-पीछे हो सकते हैं, इससे अनुसंधान की वैज्ञानिकता पर कोई दुष्प्रभाव नही पड़ता है।

सामाजिक अनुसंधान के चरण :-

कूछ विद्वानों के द्वारा बताये सामाजिक अनुसंधान के चरणों का वर्णन :-

राम आहूजा के अनुसार सामाजिक अनुसंधान के छः चरणों का वर्णन किया है –

  1. अध्ययन समस्या का निर्धारण करना
  2. अनुसंधान प्रारुप को तय करना
  3. निदर्शन की योजना बनाना (संभावना या असंभवता या दोनों)
  4. आँकड़ा संकलन करना
  5. आँकड़ा विश्लेषण (संपादन, संकेतन, प्रसंस्करण और सारणीकरण)
  6. प्रतिवेदन को तैयार करना

स्लूटर के अनुसार सामाजिक अनुसंधान का पन्द्रह चरणों का वर्णन किया है –

  1. अनुसंधान विषय का चुनाव
  2. अनुसंधान समस्या को समझने के लिए क्षेत्र का सर्वेक्षण
  3. सन्दर्भ ग्रन्थ सूची का निर्माण करना
  4. समस्या को परिभाषित अथवा निर्मित करना
  5. समस्या के तत्वों का विभेदीकरण तथा रूपरेखा का निर्माण
  6. आँकड़ों अथवा प्रमाणों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सम्बन्धों के आधार पर समस्या के तत्वों का वर्गीकरण करना
  7. समस्या के तत्वों के आधार पर आँकड़ों व प्रमाणों का निर्धारण करना
  8. वांछित आँकड़ों व प्रमाणों की उपलब्धता का अनुमान लगाना
  9. समस्या के समाधान की पड़ताल करना
  10. आँकड़ों तथा सूचनाओं का संकलन करना
  11. आकड़ों को विश्लेषण के लिए व्यवस्थित एवं नियमित करना
  12. आँकड़ों और प्रमाणों का विश्लेषण व विवेचन करना
  13. प्रस्तुतीकरण के लिए आँकडों को क्रम के अनुसार व्यवस्थित करना
  14. उद्धरणों, संदर्भों और पाद टिप्पणियों का चयन और उपयोग करना
  15. अनुसंधान प्रस्तुति के प्रारूप और शैली का विकास करना

सी. आर. कोठारी के अनुसार सामाजिक अनुसंधान के ग्यारह चरणों का वर्णन किया है –

  1. शोध समस्या का निर्माण करना
  2. गहन साहित्य सर्वेक्षण करना
  3. परिकल्पना का निर्माण करना
  4. शोध प्रारुप का निर्माण करना
  5. निदर्शन प्रारुप का निर्धारण करना  
  6. सांख्यिकीय संकलन करना
  7. प्रोजेक्ट का सम्पादन करना
  8. आंकड़ों का विश्लेषण करना
  9. परिकल्पनाओं का परीक्षण करना
  10. सामान्यीकरण तथा विवेचन करना
  11. प्रतिवेदन तैयार करना अथवा परिणामों का प्रस्तुतीकरण अर्थात निष्कर्षों का औपचारिक लेखन करना

FAQ

सामाजिक अनुसंधान के चरण बताइए ?

social worker

Hi, I Am Social Worker इस ब्लॉग का उद्देश्य छात्रों को सरल शब्दों में और आसानी से अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।

प्रातिक्रिया दे